Harley Davidson X 440: वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस

Harley Davidson X 440 एक क्रूजर बाइक है, जिसे आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह तीन वेरिएंट्स – डेनिम, विविड और S में उपलब्ध है। 

सभी वेरिएंट्स में इंजन और स्पेसिफिकेशंस समान हैं, लेकिन कॉस्मेटिक अंतर और S वेरिएंट में सिंगल सीट जैसी कुछ अतिरिक्त विशेषताएं मिलती हैं।

भारत में हार्ले डेविडसन X440 सबसे किफायती बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹ 2.29 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

X440 एक क्रूजर बाइक है जिसमें 440 सीसी का एयर-ऑइल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 27hp की पावर और 38Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

Harley Davidson X 440 भारत में निर्मित कंपनी की पहली बाइक है। इसे हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था।

S वेरिएंट सबसे महंगा है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹ 2.79 लाख(एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसमें ब्लैक कलर का फिनिश है और इसमें ब्लैक व्हील्स, गोल्ड इंजन फिनिश और सिंगल सीट है।